सोसायटी कार्यालय प्रत्येक बुधवार को बन्द होता है। बुधवार तथा अन्य किसी छुट्टी के दिन प्राप्त होने वाली ऑनलाईन राशि का समायोजन अगले कार्यदिवस में ही होगा।
कार्यदिवस में प्राप्त ऑनलाईन भुगतान सोसायटी को प्राप्त हो जाने के बाद उसका समायोजन बैंक पुष्टि के बाद अगले दिन कर दिया जाएगा।।
सोसायटी द्वारा सदस्यों को ऑनलाईन भुगतान को जो सुविधा प्रदान कराई जा रही है वह केवल ऋण की किस्त जमाने कराने के लिए है। यदि ऐसा सदस्य जिसका ऋण शेष नहीं है या ऋण है ही नहीं और वह भी भुगतान कर देता है तो ऐसे मामले में सोसायटी उस राशि को अनक्लेमड मद में हस्तांतरित कर देगी जिस पर कोई ब्याज देय नहीं होगा।
जिन सदस्यों के मामलें वसूली में हैं वे कृपया सोसायटी को ऑनलाईन भुगतान न करें। ऐसे भुगतान सामान्यत: रजिस्ट्रार कार्यालय में ही जमा होते हैं।
यदि वसूली का मामला होने के वाबजूद भी सदस्य वारंट तथा कुर्की के आदेश से बचने के लिए कुछ राशि का भुगतान सोसायटी को ऑनलाईन करते हैं तो ऐसे मामलों में वारंट की तामील आदि पर कोई प्रभाव नहीं होगा।
ऑनलाईन भुगतान की सुविधा का प्रयोग करने वाले सदस्य ध्यान रखें कि उनका डाटा वेबसाईट पर ऋण लेने के बाद ही अपडेट होगा। इसलिए प्रथम माह की किस्त सोसायटी कार्यालय में ही जमा कराने की व्यवस्था कराएं।
SainiSociety.in के माध्यम से भुगतान करने पर पेमेंट गेटवे प्रभार लगता है। वर्तमान में पेमेंट गेटवे प्रभार भुगतान की जा रही राशि का 2% एवं उस पर जीएसटी 18% है॥ इसका भुगतान सदस्य को ही करना होगा
जो सदस्य SainiSociety.in के माध्यम से ऑनलाईन पेमेंट कर रहे हैं वे ध्यान रखें की इस पर पेमेंट गेटवे चार्ज लगता है॥ अतः पेमेंट गेटवे चार्ज कटने के बाद सोसायटी को जो शेष राशि प्राप्त होगी उसकी ही रसीद जारी होगी।