ऋण किस्त का भुगतान कैसे करें
ऋण का भुगतान सदस्य करने के संबंध में कृपया निम्नलिखित का अवलोकन करें:
- आप अपनी ऋण किस्त व्यक्तगित रूप से सोसायटी कार्यालय में आकर भी जमा करा सकते हैं। सोसायटी कार्यालय में आप जो राशि नकद या चेक से जमा करायेगें उसकी रसीद आपको तुरंत दे दी जाएगी। कृपया प्राप्त रसीद को संभालकर अवश्य रखें।
- आप अपने ऋण की किस्त का भुगतान चेक द्वारा जो SAINI CO-OPERATIVE THRIFT AND CREDIT SOCIETY LTD. के नाम बना हुआ हो उसे स्पीड-पोस्ट से सीधे सोसायटी को भेज सकते हैं। चेक के पिछे सदस्य का नाम उसका खाता संख्या तथा मोबाईल नंबर अवश्य लिखें। ऐसे मामले में चेक पारित होने के बाद रसीद सदस्य को सामान्य डाक से भेज दी जाती है।
- यदि सदस्य अपने ऋण का भुगतान चेक के द्वारा कर रहे हैं तो कृपया ध्यान रखें कि जारी किए गए चेक के लिए सोसायटी को प्रत्येक स्थिति में राशि प्राप्त होनी चाहिए। यदि चेक किसी कारण से भी भुगतान हुए बिना सोसायटी को वापस प्राप्त होता है तो ऐसी स्थिति में संबंधित सदस्य के खाते में चेक बांउस की दंड राशि रूपये 500.00 की प्रविष्टी की जाएगी और सदस्य को चेक से भुगतान करने की सुविधा से रोका भी जा सकता है।
- सदस्य अपने ऋण का भुगतान पी.डी.सी. चेक अर्थात अग्रिम अवधि के चेक से भी कर सकता है। जो सदस्य इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं वे कृपया सोसायटी कार्यालय को सूचित करें। ऐसे मामलों में चेक प्रत्येक माह की 5 से 7 तारीख को भुगतान हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
- आप अपने डेबिट-कार्ड, क्रेडिट-कार्ड तथा अन्य कार्ड के साथ-साथ नेट-बैंकिंग के द्वारा भी अपनी किस्त को जमा करा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले सदस्य को सोसायटी में अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत कराना होगा। मोबाईल नंबर पंजीकृत होने के बाद सोसायटी की वेबसाईट www.sainisociety.in पर जाकर ऑनलाईन भुगतान के निर्धारित लिंक में अपना खाता नंबर डालकर ओटीपी सत्यापन के बाद भुगतान पद्धति का पालन करके भुगतान कर सकेगें। जो सदस्य ऑन-लाईन भुगतान का विकल्प चुनते हैं उन्हें भुगतान की जा रही राशि के लिए पेमेंट गेटवे प्रभार या बैंक-प्रभार का भुगतान स्वयं या अलग से करना होगा।
विशेष : कृपया अपनी पास-बुक को प्रत्येक तिमाही में अवश्य अपडेट कराएं तथा कोई भी विसंगति देखने पर तत्काल सोसायटी की जानकारी में लाएं। यदि किसी विसंगति की सूचना लिखित में सोसायटी को 15 दिनों के अंदर-अंदर प्राप्त नहीं होती है तो यह माना/समझा जाएगा कि खातें की सभी प्रविष्टियां सहीं हैं।