सोसायटी के ऋण किस्त की पद्धति
सोसायटी के ऋण की किस्त निम्नलिखित पद्धति के अनुसार निर्धारित होती है
- ऋण की पहली किस्त अगले माह की 10 तारीख को देय होगी। इसके बाद आपको प्रत्येक माह की 10 तारीख या उससे पहले अपनी किस्त का भुगतान सोसायटी को करना होगा।
- आपके द्वारा जो ऋण प्राप्त किया गया है उसका भुगतान आपको 5 वर्ष अर्थात 60 मासिक किस्तों में करना है। आप अपने ऋण का अग्रिम भुगतान या किस्त से ज्यादा राशि का भी भुगतान कर सकते हैं। इससे आप जहां अपना ऋण जलदी चुका सकेगें वहीं कम ब्याज देते हुए अपने लक्ष्यों को सरलता से प्राप्त कर सकेगें।
आपके ऋण की किस्त इस प्रकार निर्धारित होती है
- ऋण राशि दो लाख भाग 60 माह = 3333 रूपये + ब्याज + 50 रूपये अनिवार्य जमा। यदि सदस्य दो लाख के ऋण के लिए प्रत्येक माह अनुमानित रूपये 5100.00 की किस्त देते रहें तो वह नियमित सदस्य बने रहेगें।
- ऋण राशि एक लाख पचास हजार भाग 60 माह = 2500 रूपये + ब्याज + 50 रूपये अनिवार्य जमा। यदि सदस्य इस सीमा के लिए प्रत्येक माह अनुमानित रूपये 3800.00 की किस्त देते रहें तो वह नियमित सदस्य बने रहेगें।
- ऋण राशि एक लाख भाग 60 माह = 1667 रूपये + ब्याज + 50 रूपये अनिवार्य जमा। यदि सदस्य इस सीमा के लिए प्रत्येक माह अनुमानित रूपये 2600.00 की किस्त देते रहें तो वह नियमित सदस्य बने रहेगें।
- ऋण राशि पचास हजार भाग 60 माह = 834 रूपये + ब्याज + 50 रूपये अनिवार्य जमा। यदि सदस्य दस सीमा के लिए प्रत्येक माह अनुमानित रूपये 1300.00 की किस्त देते रहें तो वह नियमित सदस्य बने रहेगें।
विशेष पहली किस्त की राशि अलग होगी क्योंकि उसमें एक माह से ज्यादा अवधि का ब्याज लगा होता है।