सैनी को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एण्ड क्रेडिट सोसायटी लि. की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। सोसायटी दिल्ली सहकारी समिति अधिनियम,2003 तथा नियमावली,2007 के अंतर्गत रजिस्ट्रार, सहकारी समिति के कार्यालय, सहकारिता विभाग, दिल्ली सरकार से पंजीकरण संख्या बी-2032-टी.सी. के अंतर्गत पंजीकृत है। सोसायटी का पंजीकृत कार्यालय 2420-21 बाजार कमरा बंगश, दरियागंज, दिल्ली-110002 है तथा सोसायटी का प्रशासनिक कार्यालय 4578, अग्रवाल रोड, 15/15 A, (SDM आफिस गेट न. 3 के सामने) दरिया गंज, नई दिल्ली-110002 है।
इस सोसायटी से लगभग 17955 सदस्य जुडे हुए हैं। वर्तमान में सोसायटी अपने सदस्यों को मात्र 10 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से निर्धारित नियमों के अंतर्गत दो लाख रूपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही है। ऋण का भुगतान अधिकतम 60 मासिक किस्तों में अर्थात 5 वर्ष में किया जा सकता है।
सोसायटी का पंजीकृत कार्यालय दरियागंज में ही है। सोसायटी के पास लगभग 550 वर्ग गज का एक प्लाट है। पूर्व में इस परिसर में अनेक किरायेदार थे किंतु प्रबंध-समिति के प्रयास से अब केवल एक ही किरायेदार रह गया है जिसका मामला भी माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।
सोसायटी का पंजीकृत कार्यालय दरियागंज स्थित कमरा बंगश क्षेत्र में है। यह क्षेत्र आबादी के हिसाब से बहुत घना है तथा संपूर्ण क्षेत्र में व्यावसायिक गतिविधियां होने के कारण सामान्यत: जाम की स्थिति बनी रहती है। वहां तक पहुंचने में सदस्यों को हमेशा असुविधा होती थी।
वर्तमान प्रबंधन ने अपने सदस्यों से प्राप्त विचार करते हुए, सितम्बर 2025 में सोसायटी का अपना प्रशासनिक कार्यालय 4578, अग्रवाल रोड, 15/15 A, (SDM आफिस गेट न. 3 के सामने) दरिया गंज, नई दिल्ली-110002 खरीद लिया है। यह कार्यालय लगभग 1700 वर्ग फूट में है तथा पूर्णतया वातानुकूलित है। सोसायटी कार्यालय आने वाले सभी सदस्यों एवं आगंतुकों को स्वागत के रूप में जल, चाय, कॉफी,सूप, लेमन टी आदि सम्मानपूर्वक उपलब्ध कराया जाता है।
सोसायटी कार्यालय में अधिकतर कार्य सोफ्टवेयर की सहायता से किया जाने लगा है। सदस्यों की सेवा एवं सहायता के लिए सोसायटी कर्मी सदैव तत्पर रहते हैं। अध्यक्ष श्री मोहिन्दर कुमार भारल अपने अन्य सहयोगियों के साथ सदस्यों की समस्याओं को न केवल सुनते हैं अपितु प्रयास करते हैं कि समस्या का तात्कालिक समाधान हो जाए।
अध्यक्ष श्री मोहिन्दर कुमार भारल के नेतृत्व में वर्तमान प्रबंधन का लक्ष्य है कि सोसायटी आगमन पर किसी भी सदस्य को असुविधा न हो। इसके लिए सदस्यों की असुविधाओं को दूरभाष पर सुना एवं समझा जाता है तथा नियमों के अतंर्गत उनका समाधान भी प्रदान कराया जाता है। सोसायटी के कर्मचारी सदस्यों को सहयोग देते हुए सोसायटी की सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराते हैं।
सोसायटी द्वारा अपने सदस्यों के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक हितों को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। साथ ही अपने सदस्यों को विभिन्न प्रयोजनों की पूर्ति के लिए एक निधि का निमार्ण करेगी एवं अपने सदस्यों के साथ बचत एवं उधार का व्यवसास करते हुए उन्हें जमा के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करेगी। सोसायटी अपने सदस्यों के नैतिक, शैक्षिक और शारीरिक सुधारों के संवर्धन के लिए विशेष रूप से सदस्यों और कर्मचारियों तथा उनके बच्चों के लिए कल्याणकारी गतिविधियां के लिए भी कार्य करेगी।