सोसायटी कार्यालय में अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत कराएं।
मोबाईल नंबर पंजीकृत होने के बाद आप सोसायटी की वेबसाईट https://www.sainisociety.in पर जाएं।
अब ऑनलाईन भुगतान के कॉलम पर जाकर वहां दिए गए सभी नियमों को सावधानीपूर्वक पढें एवं उनका पालन करें।
अपना मोबाईल नंबर निर्धारित स्थान पर डालें एवं प्राप्त ओ.टी.पी. को लिखें। ओ.टी.पी. का सत्यापन होने के बाद आपको अपना नाम, पिता का नाम तथा घर के पते का विवरण दिखेगा। यदि विवरण सही दिख रहा है तो ही भुगतान की प्रक्रिया जारी रखें अन्यथा सोसायटी कार्यालय से संपर्क करें। ।
इसके बाद भुगतान का विकल्प चुनें। जैसे- नेटबैंकिंग या कार्ड आदि।
भुगतान के लिए सहमति दें। यदि आपकी राशि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आपके खाते से घट गई है तो आपको एक संदेश प्राप्त होगा जिसे आप सुरक्षित रखें।
संदेश प्राप्ति् के बाद अनुमानित 2 कार्यदिवस के अंदर-अंदर आपको पुन: एक संदेश प्राप्त होगा जिसमें प्राप्त राशि के समायोजन की सूचना होगी।
यदि तकनीकी कारण से आपके खाते से राशि कट गई है एवं सोसायटी के खाते तक नहीं पहुंची है तो ऐसे मामले में आपको 3 से 7 दिन इंतजार करना होगा। ऐसे मामलों में बैंक संबंधित बैंक खाते में ही राशि को वापस लौटाता है।
यदि राशि सदस्य के बैंक खाते से भी कट गई है और सोसायटी के बैंक खाते में भी आ गई है किंतु तकनीकी कारणवश सोसायटी के सर्वर कनेक्शन तक डाटा न पहुंच पाने के कारण राशि समायोजित नहीं हो पाई है तो सोसायटी ऐसे प्राप्त भुगतान की जांच करके आवश्यक कार्यवाही करेगी।
सदस्य द्वारा जिस राशि का भुगतान सोसायटी को ऋण किस्त के लिए डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड, नेट-बैंकिंग, पेटीएम, गूगल-पे या अन्य किसी भी वॉलट से किया जा रहा है उसके लिए बैंकिंग नियमों के अनुसार पेमेंट गेटवे प्रभार अतिरिक्त होते हैं। सोसायटी द्वारा सदस्यों से जो ऑनलाईन भुगतान प्राप्त किया जा रहा है उसके लिए जो भी पेमेंट गेटवे प्रभार होगा वह भुगतान करने वाले सदस्य को ही अतिरिक्त रूप से वहन करना होगा।